
मदारपुर चिमनी स्थित गड्ढे के पानी में खेलने गए 3 बच्चों की मौत, मचा कोहराम
✍️परवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के मदारपुर राजपूत टोला गांव निवासी राजकुमार पंडित के पुत्र राजन कुमार 12 वर्ष रामबाबू सिंह के पुत्र बंटी कुमार 12 वर्ष तथा भगवानपुर प्रखंड महमदा के नरेश पंडित का पुत्र दिप कुमार 16 वर्ष तीनों एक साथ होकर घर से दछिन स्थापित चिमिनी के खोदे गए गड्ढों के पानी में खेलने कूदने लगे एवं नहाने लगे इसी क्रम में गहरे पानी में जाने से बेसुध होकर डूबने लगे और देखते ही देखते तीनों बच्चे अंदर चले गए रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों को बताई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और तीनों बच्चों को गहरे पानी से निकालकर आनन-फानन में लकडी नबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पहुंचे जहां चिकित्सकों के अनुपस्थिति एवं बच्चों के चेकअप नहीं होने पर नाराज ग्रामीण और अभिभावक भड़क गए और शव को हॉस्पिटल के बेडशीट पर रखकर हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर नाराज लोग जम गए। एमूबुलेंस चालक द्वारा तीनो बच्चों के बीपी चेक किया गया। तीनो बच्चे मर चूके थे। लोगों ने चिकित्सक कर्मियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी एवं विरोध जताने लगे नाराज लोग कह रहे थे कि समय से चिकित्सक अगर इन तीनों बच्चों का चेकअप किए होते तो मौत नहीं होती । नाराज लोग चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीएम सीवान एवं एसडीओ महराज गंज को मोबाइल द्वारा सुचना दिया और धरने पर बैठ गये।लोगों की मांग थी कि जबतक वरिय पदाधिकारी स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन नहीं दे देते तब तक हम लोगों का विरोध जारी रहेगा। चार घंटे बाद पहुँचे एसडीओ मंजीत कुमार सिंह एसडीपीओ हरीश शर्मा ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन एवं मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने की बातें कही तब दिया तब तीनों बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए सीवान गया। मौके पर रमेश कुमार सिंह राजेश्वर प्रसाद प्रमुख प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह जीला पार्षद प्रतिनिधि सुनील सिंह द्वारा अस्पताल के दुर्दशा की बातें पदाधिकारी को बताया।




Recent Comments