अमनौर।स्थानीय थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव के मछली मारने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई.घटना के बाद पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया.मृतक युवक रसूलपुर पंचायत के रहीमपुर गांव निवासी स्व दशरथ महतो के पुत्र 23 वर्षीय उदय महतो बताया जाता है . घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अहले सुबह उठकर  उदय महतो रहीमपुर गाछी की तरफ तलाब में मछली पकड़ने चला गया था.लगातार हो रही वर्षा के कारण तलाब के पानी लबालब भरा हुआ है. मछली मारने के दौरान उसका पैर अचानक फिसलने से अंदर गड्ढे पानी मे चला गया जहां पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण  गोताखोरों के मदद से तलाब से उसका शव निकाला गया. सूचना पाकर अमनौर पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की तहकीकात किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया.  इधर मृतक की मां बच्ची देवी पुत्र की मौत से बिल्ख बिल्ख के रो रही थी वहीं अन्य परिजनों के रुन्दन कुंदन से गांव में मातम सा छा गया. मृतक चार भाई में सबसे छोटा था.पिता की पहले ही मौत हो गई थी. उदय माँ भाई के दुलारा था.