जलालपुर/सारण

प्रखण्ड के संवरी पुरी टोला निवासी धुरेंद्र पुरी पिता बासदेव पुरी को रविवार शाम गांव के बाहर स्थित एक तलाब के पास बैठ कर विश्राम कर रहे थे उसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया
फिर उन्हें ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया वहां उनकी स्थिती नाजुक होने के कारण पटना रेफर कर दिया गया पटना जाने के दौरान उनकी मौत हो गई उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों में मातम छा गया