मढ़ौरा : शिवगंज–भकुरा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में अचेत बुलेट सवार आर्मी जवान की हुई पहचान, छपरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

मढ़ौरा (सारण)। शनिवार की देर शाम को सड़क दुर्घटना में अचेत बुलेट सवार आर्मी जवान की पहचान हो गई है। बेहोश आर्मी जवान को परिजनों ने छपरा सदर अस्पताल से रेफर किए जाने पर पटना इलाज के लिए ले गए है। सड़क हादसे में सड़क किनारे बेसुध पड़ा आर्मी जवान सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह का पुत्र आर्मी मैन चंदन सिंह बताया जा रहा है। बता दें कि शनिवार की देर शाम लगभग 9 बजे के आसपास शिवगंज–भकुरा–बनियापुर सड़क मार्ग पर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अवारी–नेथुआ ईट चिमनी के आसपास एक बुलेट सवार आर्मी मैन सड़क किनारे बेसुध पड़ा था, जिसको सलीमापुर पंचायत के उप मुखिया अजीत कुमार सिंह ने अपने सहपाठियों के सहयोग से मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जिसको अचेत अवस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे का कारण पता नहीं चल पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मढ़ौरा एसएचओ के निर्देश पर चौकीदार को साथ में लगाकर एंबुलेस से छपरा सदर अस्पताल भेजा गया। मढ़ौरा थाना प्रभारी द्वारा इसकी जानकारी सोसल मीडिया में दी गई। जिसके बाद देर रात को परिजन भी छपरा अस्पताल पहुंच गए और स्थिति चिंताजनक देख पटना के लिए निकल गए। परिजनों ने बताया है कि आर्मी मैन चंदन सिंह दानापुर आर्मी छावनी से बुलेट पर अपने पैतृक घर सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा घर लौट रहे थे।




Recent Comments