दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा। रविवार को स्थानीय प्रखंड के यादो राहिपुर में देवंती प्रभा फाउंडेशन के सौजन्य से नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप आयोजित किया गया। जिसमे आसपास के दर्जनों लोगों ने नि:शुल्क सलाह के साथ ही वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित फिजियोथेरेपी कराई। इस मौक़े पर सुश्री डॉ.निशंधिता राज ने बताया कि भागदौड़ के जीवन में बदली जीवन शैली के कारण लोगों में नस और हड्डी से जुड़ी समस्याओं में तेजी से इजाफा हुआ है । ग्रामीण क्षेत्र में भी वृद्ध और युवा इस तरह की समस्या से जुझने लगे है। लोगों के बीच जागरुकता को बढ़ाने और उन्हे उपचार की आवश्कता को लेकर यादो राहीपुर स्थित सुजीत सिंह प्रियदर्शी के आवासीय परिसर में  फिजीओथेरोपी का एक निशुल्क कैम्प आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षु डॉ. नंदन कुमार सिंह और सोनू कुमार ने भी नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप में सहयोग किया। कैंप में चांदनी देवी , सुखदेव सिंह, सतेंद्र सिंह, राधा देवी, भूलन मांझी समेत दर्जनों लोगों ने लाभ उठाया।