लीची तोड़ने के आरोप में पेड़ से बांधकर युवक की कर दी पिटाई,ग्रामीण आक्रोशित

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर (समस्तीपुर):
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के देसरी गांव में लीची तोड़ने के कारण एक युवक को लीची बागान के मालिक द्वारा मारपीट कर अधमरा करने का मामला प्रकाश में आया ।थाना क्षेत्र के देसरी निवासी गणेश शाह का पुत्र प्रमोद साह उम्र लगभग (32) वर्ष है। जो कि पूर्व से ही मानसिक बीमारी से ग्रसित है।

युवक बगल के एक लीची के पेड़ कुछ लीची को तोर कर खा लिया। जिससे लीची का मालिक और उनके साथ कुछ लोग मिलकर उस युवक पेड़ के साथ बांधकर इतना मारा कि युवक अधमरा हो गया।
जिसके बाद इस घटना के बारे में ग्रामीणों को पता चला तो घटना को लेकर ग्रामीण लोग उग्र हो गए। और बेगूसराय सिंधिया मुखपथ को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया।
जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते पर विभूतिपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। परंतु जब लोग मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद इंस्पेक्टर सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त किया।