मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड में शनिवार की बरसात आसमान से आफत बन कर उतरी । बरसात के साथ हुये ब्रजपात से प्रखंड के सलिमापुर के नेथुआ में एक 35 वर्षीय पुरुष और नरहरपुर में एक 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गयी । दोनों वर्षा के दौरान खेत में धान की रोपनी करने गये थे । घटना की जानकारी के बाद सीओ ओमप्रकाश,भाजपा नेता मनोज सिंह और गौरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली । सीओ ने बताया की दोनों मामले में आपदा विभाग से चार लाख की मुवाबजा राशि परिजनों को उपलब्ध कराया जायेगा । पुलिस ने ब्रजपात से प्रभावित हुये महिला और पुरुष के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । वही घटना से पीड़ित शोक संतप्त परिजनों को भाजपा नेता मनोज सिंह ने ढांढस दिया और कहा कि यथा संभव पीड़ित परिवार की मदद करेंगे।मिली जानकारी के अनुसार सलिमापुर पंचायत का नेथुआ निवासी का अमेरिका सिंह का 35 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह घर के पास के खेत मे धान का बिचड़ा के लिये खेत तैयार कर रहे थे। तभी बरसात के दौरान तेज बिजली चमकी इस दौरान हुये ब्रजपात के सम्पर्क में आने से मौके पर ही मौत हो गयी । नरहरपुर के गाजन पट्टी में भी 50 वर्षीय महिला मुंशी राम की पत्नी सोना देवी अपने खेत मे खैनिया बाबा के पास धान की रोपनी कर रही थी । इस दौरान अअसमान से गिरे ताड़का के सम्पर्क में आने से मौके पर ही मौत हो गयी ।