मढ़ौरा नगर पंचायत को ओडीएफ करने की कवायद हुई तेज
मढ़ौरा( सारण):स्थानीय नगर पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति के लिये नगर प्रशासन ने राज्य व जिला से मिले निर्देश के आलोक में ओडीएफ करने की कवायद तेज कर दी है.इसके लिये नगर पंचायत प्रशासन ने हर वार्ड में शिविर लगाकर शौचालय विहीन घर-परिवार को चयनित करने काम शुरू कर दिया है.28 मई से ही नगर के वार्डों में इसके लिये शिविर लगने शुरू हो गये है और कुल 16 वार्डों में यह काम 06 जून तक पुरा कर लिया जायेगा.नगर कर्मी शिविर में ही जरूरतमंदों की पहचान कर शौचालय निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान कर दे रहे है.कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी ने बताया की सरकार लाभूको को शौचालय के गढ़े खोदने के बाद सर्वे कर साढ़े साथ हजार की राशि भुगतान कर देगी और शेष राशि निर्माण कार्य को पुरा करने के बाद करना है.




Recent Comments