बगहा:– *शिक्षक सुनिल कुमार राउत ने रोजेदारों के लिए दावत-ए-इफ्तार देकर पेश की गंगा- जमुनी तहजीब की मिसाल*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
समाज में सामजिक एकता, समरसता, सद्भाव को कायम रखने एवं धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देने के साथ भारतीय संस्कृति, गंगा जमुनी तहजीब का संदेश देते हुए शिक्षक सुनिल कुमार ‘राउत’ ने अपने निवास स्थान पर रमजान के पाक महीने में रोजेदार लोगों के लिए इफ्तार दावत का आयोजन किया।

इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है एवं समाज में समरसता सद्भाव का संदेश देने पर लोग शिक्षक सुनिल कुमार राउत के पुनीत कार्य की सराहना कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शिक्षक सुनिल राउत ने बताया कि उनके मन में रोजेदार लोगों के प्रति मन में सेवा श्रद्धा का भाव है। उनके पिता स्वo लल्लू राउत उनके प्रेरणास्रोत हैं। वे इसी प्रकार सामज सेवा में लगे रहते थे। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही आज मुझे यह पुनीत कार्य करने का अवसर मिला। समाज सेवा से मुझे सुख व खुशी के साथ ही समाज का भरपूर स्नेह, आशीर्वाद मिलता है।

उक्त इफ्तार दावत में नगर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बगहा नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि मोo फिरोज आलम, वार्ड पार्षद सह सदस्य स्थायी सशक्त समिति बगहा नगर परिषद मोo जुगनू आलम, वार्ड 09 पार्षद मोo इमरान, युवा जदयू पूर्व नगर सचिव मोo इरफान अंसारी, जदयू नगर प्रवक्ता मोo राशिद, वार्ड 27 पार्षद मोo मोमिन अंसारी, जदयू नगर अध्यक्ष सह वार्ड 31 वार्ड आयुक्त प्रतिनिधि मोo गयासुद्दीन अंसारी, वार्ड 32 पार्षद मोo रब्बानी, वार्ड 33 पार्षद मोo साबिर अली, जदयू अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मोo निजामुद्दीन अंसारी, जदयू अल्पसंख्यक बगहा पुलिस जिला प्रवक्ता मोo गफ्फार, चूड़ीहारी टोला निवासी मास्टर मोo सलीम, मोo बबलू, मोo नदीम, मोo अमजद, मोo मोनू, मोo रेयाज, मोo महफूज आलम, मोo सलीम के साथ

आयोजक (शिक्षक) सुनिल कुमार राउत (जिला सोशल मीडिया प्रभारी, TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट पश्चिम चम्पारण, बिहार) सहित जदयू नेता राज्य परिषद सदस्य राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, बगहा भाजपा के जिला महामंत्री मनोज सिंह, वार्ड 30 पार्षद संजय यादव, सुमन यादव, शिक्षक यदुनंदन राउत, महा दलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के बगहा पुलिस जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, सोनू, निशांत कुमार, अनीकेत कुमार, शम्भु कुमार सहित अधिसंख्य लोग इफ्तार में शामिल हुए।