समस्तीपुर: में अपराधियों ने गैस एजेंसी कर्मियों से लूटे 7.5 लाख

न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर से शहर के ताजपुर रोड सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक गैस एजेंसी के कर्मियों से 7.5 लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी ताजपुर की ओर भाग निकले. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. दूसरी ओर, सदर डीएसपी मो तनवीर ने बताया कि प्रथमदृष्टया गैस एजेंसी की लापरवाही सामने आयी है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि ताजपुर रोड की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित हिंदुस्तान गैस के वितरक गिरीश गैस एजेंसी से सुबह करीब 11 बजे गैस एजेंसी कर्मी दीपक पास ही अवस्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में रुपये जमा करने के लिए निकला. जैसे ही वह गली से निकल कर ताजपुर रोड पर आया. उसी वक्त बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखा कर उसे रोका और रुपयों से भरा थैला छीन कर ताजपुर की ओर भाग निकले