दैनिक खोज खबर/मांझी(सारण)। मांझी प्रखंड के गुर्दाहा खुर्द निवासी मुकेश चौधरी के पुत्र रोहित चौधरी का शव एम्बुलेंस से गांव पहुंचते ही मातम छा गया। मिली जानकारी के मुताबिक बीते सात जनवरी को बेंगलुरु में हुए गैस रिसाव की घटना में झुलसने के बाद शनिवार रात इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई थी।
सोमवार की दोपहर शव पहुंचते ही मृतक के दरवाजे पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जिससे माहौल गमगीन हो गया। मौके पर मौजूद लोग परिजनों को ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि रोहित मेहनती और परिवार का सहारा था।गौरतलब है कि बेंगलुरु में हुई इस गैस रिसाव की घटना में झुलसे दो अन्य मजदूरों की पहले ही मौत हो चुकी है तथा शेष दो मजदूर अभी भी अस्पताल में इलाजरत हैं। मृतक रोहित अपने छह भाइयों में दूसरे नंबर पर था।




Recent Comments