मढ़ौरा के सरकारी आईटीआई में सुजुकी मोटर बुधवार को करेगी कैम्पस सलेक्शन

मढ़ौरा का सरकारी आईटीआई

मढ़ौरा ।
स्थानीय सरकारी आईटीआई में भारत की प्रमुख कंपनी सुजुकी मोटर कैम्पस सलेक्शन के लिए पहुंचेगी । इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य विकास चंद्र ने कहा कि भारत की प्रमुख कम्पनी में एक सुजुकी मोटर 6 अप्रैल को सुबह में मढ़ौरा सरकारी आईटीआई में कैम्पस सलेक्शन करेगी। कैम्पस सलेक्शन के लिए सभी छात्र छात्राएं जो वर्ष 2017, 18, 19, 20, में 60 प्रतिशत अंक से उतिर्ण होगे वे अभ्यर्थी भाग ले सकते है । कैम्पस सलेक्शन में पुरे राज्य से विशेषतौर पर जिला के सरकारी और निजी आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर चूके सलेक्टेड ट्रेड के छात्रों को शामिल किया जाना है । चयनित ट्रेड में फीटर, इलेक्ट्रिशियन टर्नर, मैशिनिष्ट, वेल्डर, मैकेनिक मोटर व्हेकिल, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक ट्रैक्टर, टूल एवं डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, पेंटर जनरल व्यवसाय शामिल है । सभी छात्र – छात्राओं का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से होगा । केंपस प्लेसमेंट के लिए इच्छुक और योग्य छात्र अपना रिज्यूम 5 अप्रैल 2022 की संध्या 5 बजे तक हाथों-हाथ सरकारी आईटीआई में जमा करा सकते हैं ‌।अथवा सरकारी आईटीआई के ई- मेल आईडी  placementitimarhowrah@mail.com  पर सेंड कर सकते है ।