मढ़ौरा के रामपुर की चुनावी सभा में बोले नंद किशोर यादव-यदि छपरा की सड़कें आज बेहतर है तो वो केंद्र और राज्य के साथ ही रूडी की भी देन है

मढौरा : प्रखंड के रामपुर हाई स्कूल के परिसर में आयोजित भाजपा के चुनावी सभा में बिहार सरकार के पथ परिवहन मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि महागठंबधन की जीत होती है तो पिलपिलवा प्रधानमंत्री बनेगा और हमारी जीत होगी तो देश में मजबूत सरकार बनेगी। आगे कहा कि आजादी के 75 वा वर्ष जब 2022 में सबका अपना पक्का मकान होगा। सबके घर मे बिजली गैस कनेक्शन होगा। मोदी जी कहते है न खाऊंगा न खाने दूंगा तभी से विरोधियों का एक ही नारा बन गया है मोदी हटाओ। क्या इसीलिये की मोदी को सभी वर्गों की चिंता है या मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते है या मोदी अतिपिछड़ी जाती है इसीलिये मोदी जी ने कहा है कि जब तक एक एक आतंकवादी मारेंगे नही चैन से नही बैठेंगे। वही सिवान के सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि देश को अभी मोदी की जरूरत है। वही राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि गरीब राज्य वह है जिसमे सड़के बदहाल होती। हमारे कार्यकाल के दौरान सड़के टूटने से पहले ही मरम्मती और चौड़ीकरण होने लगती है जबकि अन्य सरकार में टूटने के वर्षो बाद भी नही बनती थी। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, पूर्व विधायक लालबाबू राय, नागेंद्र राय, शम्भू नाथ सिह, पूर्व मुखिया अमरेंद्र सिह, डॉ रामबाबू सिह, अवधेश सिंह, शत्रुघ्न भगत,शैलेश साह, भानू सिह,बबलू मिश्रा, विजय कुमार सिंह,आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता उदय सिंह ने किया।