मढ़ौरा के मुबारकपुर में वृद्ध महिला की हत्या

मढ़ौरासारण) :

थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक महिला की गला काट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है । महिला का शव घर से ही बरामद किया गया है । मृतका मुबारकपुर गांव निवासी स्वर्गीय मोहन पांडे की 65 वर्षीय पत्नी राजकुमारी कुंवर बतयी गयी है ।
इस मामले में मृतका के पुत्र प्रभुनाथ पांडे के द्वारा बताया गया है कि वह छपरा में कमाने गया था। रात्रि मे जब वह घर लौटा तो देखा कि उसकी मां कमरे में खून से लथपथ मृत पड़ी हुई है। इसके बाद उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है । थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया कि मामले मेें मृतका के पुत्र के तरफ से कोई आवेदन नही दी गयी है । फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।