मढ़ौरा के तेजपुरवां चैनपुर में मनी अम्बेडकर जयंति

मढ़ौरा,सारण, बिहार ।
प्रखंड के तेजपुरवां चैनपुर में डा भीम राव अम्बेडकर की जयंति पुरे उत्साह के साथ मनाई गयी । इस अवसर पर टोले के लोगों ने अपने मुहल्ले की साफ सफाई की बाद में सभी ने श्रद्धा से बाबा साहब अंबेडकर की तैल चित्र पर पुष्पांजलि भेंट की । इस अवसर पर तेजपुरवां पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि परमात्मा राय ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर बड़े विचारधारा के व्यक्ति थे । उन्होने समाजहीत में जो कार्य किया वह आज भी लागू है । भारत की सामाजिक व्यावस्था का वेहतर ज्ञान रखने वाले बाबा साहब अंबेडकर ने सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तन की मजबुत लड़ाई लड़ी ।

उन्होने समज के दबे कुचले लोगों को जो संवैधानिक अधिकार दिया उससे भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है । वर्तमान में डा. अम्बेडकर की विचारधारा को आत्मसात कर उनके आदर्श को जीवन में उतारने की जरुरत है । इस अवसर पर कालीचरण राम, बाशुदेव राम, दलन राम , संजय राम, चंदन राम, रितेश कुमार सहीत अन्य उपस्थित थे ।




Recent Comments