
आल इण्डिया 17 वां रैक
मढ़ौरा (सारण)।
प्रखंड के बरदहिया निवासी अविनाश कुमार सिंह ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी को क्रैक कर बड़ी सफलता प्राप्त की है । बरदहिया निवासी प्रतिमा देवी,अजय सिंह के पुत्र अविनाश कुमार की सफलता से बरदहिया सहित प्रखंड में खुशी का माहौल है। अविनाश कुमार सिंह ने आल इण्डिया में 17 वां रैक प्राप्त किया है जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है । अविनाश कुमार के पिता पेशे से समान्य किसान है । पिता अजय सिंह बताते है कि उनका परिवार लम्बे समय से पूर्णिया फारविशगंज में सेटल हो गया है । हालांकि उन्होने कहा कि उनके पूर्वज मढ़ौरा बरदहिया के है, जहा उनका आज भी जमीन और सम्पति है । अविनाश कुमार का जन्म और प्रारंभिक पढ़ाई फारविशगंज से ही हुई थी । उच्चतर शिक्षा अविनाश ने पटना से प्राप्त कर तीन वर्षों से दिल्ली रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे । अजय सिंह ने बताया कि अविनाश भाई में अकेले है उनसे बड़ी एक बहन है जिसकी शादी हो चूकी है और वे अपने घर परिवार से जुड़ गई है । अविनाश शुरु से मेधावी थे और यूपीएससी को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर रखा था । कहा कि आज उनका पूरा परिवार अविनाश के लक्ष्य प्राप्ति पर अह्लादित है और खुशी मना रहा है ।




Recent Comments