राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-
मझौलिया ।। श्री श्री 1008 श्री हनुमंत प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ के आयोजन हेतु संचालन कमेटी का गठन शुक्रवार को बुखारिया पंचायत स्थित नवका टोला में श्री श्री 1008 श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आयोजन हेतु संचालन समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अनिरुद्ध सा को अध्यक्ष जय नारायण शाह को सचिव पूर्व मुखिया सुरेश शाह को कोषाध्यक्ष बनाया गया इस महायज्ञ में हरिद्वार से मानस मर्मज्ञ अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी जी महाराज सत्संग की गंगोत्री प्रवाहित करेंगे वहीं वीरेंद्र गिरी दिनेश लाल यादव छबीला जी पप्पू जी आदि कलाकार गीत गायन के माध्यम से आगंतुकों का मनोरंजन करेंगे इस महायज्ञ में अयोध्या से रामलीला बनारस से कथा वाचक बंगाल से जादुई खेल दिखाने वाले आएंगे तथा साधु संतों का आगमन होगा जो धार्मिक प्रवचन करेंगे अध्यक्ष अनिरुद्ध साह ने बताया कि हनुमंत प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ 6 अप्रैल शनिवार को कलश यात्रा के रूप में होगा तथा इसकी पूर्णाहुति 14 अप्रैल गुरुवार को होगा संचालन समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों से तन मन से दान देने वह महायज्ञ को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की इस बैठक में सर्वसम्मति से सोमवार 4 अप्रैल महाशिवरात्रि के दिन ध्वजारोहण करने का निर्णय लिया गया इस महा जग को लेकर ग्रामीणों में काफी जोश और जुनून देखा जा रहा है
इस महायज्ञ संचालन समिति में मुखिया पति लोरिक महतो उप मुखिया नगीना यादव सरपंच दीनानाथ पासवान सुमन पांडे संजय सिंह रूपेश कुमार उर्फ बिट्टू रामबाबू साह उमा शंकर शाह महंत सा मैनेजर पटेल हरिंदर ठाकुर दिवाकर सिंह संजय सिंह नंदलाल प्रसाद विजय गुप्ता जगन्नाथ प्रसाद बृजेश मिश्र मुन्ना मिस्र समेत सभी ग्रामीण उपस्थित थे




Recent Comments