मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट
मझौलिया ।।मोतीलाल हाई स्कूल स्टेडियम में दो दिवसीय स्वास्थ कुंभ मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच कराने आए मरीजों ने स्वास्थ्य मेला में जाँच के लिये हजारो की भीड़ जुटी। प्रखंड क्षेत्र के दूर-दराज से आए मरीजों में ,ज्ञानती देवी, सुमित्रा देवी, आरती देवी , द्वारिका साह ,अर्जुन पटेल, किशोरी लाल, आदि लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य मेला के पहले दिन स्वास्थ्य मंत्री के आगमन को लेकर स्टेडियम को दुल्हन जैसा सजाया गया था वही दूसरे दिन काउंटर पर चिकित्सक एवं स्वास्थ संबंधित सारी व्यवस्थाएं के बीच जांच लोगो ने जमकर कराया वही मुफ्त में दवा लेकर मरीज खुश हुये। सांसद संजय जयसवाल द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य मेला के दूसरे दिन भाजपा के कार्यकर्ता पूर्ण रूप से मेला का निगरानी रखेंगे किसी मरीज को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो जो आज डटे रहे ।सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोग लाइन में खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार कर बने 26 काउंटर पर इलाज कराया। इस शिविर में पहुचे मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गाँधी बाबा ने बताया कि ऐसी शिविर लगने से क्षेत्र ग्रवानित हुआ है एवं सांसद द्वारा कराया गया यह कार्य सराहनीय है।सिविल सर्जन डॉ बी एन ठाकुर भी स्वास्थ्य कैम्प में पहुचकर जायजा लेते रहे एवं दिशा निर्देश देते रहे।इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अब्दुल सलाम,हेल्थ मैनेजर कुमार विशाल,अमित चौबे,सुशील जयसवाल, मनु बाबू कुशवाहा, इन्द्रासन महतो,रामधनी पटेल,रामेश्वर चौरसिया, आदि उपस्थित रहे।




Recent Comments