दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

नौतन प्रखंड के सियरही उच्च विद्यालय के भवन निर्माण मे शिकायत के बावजूद हो रहे धांधली को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पार्षद के नेतृत्व मे संवेदक के खिलाफ जमकर हंगामा व बवाल काटते हुए निमार्ण कार्य को रोक दिया। इस बीच काम कर रहे मजदूर और ग्रामीण के बीच बकझक भी हुयी। मामला बिगड़ते देख जिला पार्षद अजय कुशवाहा और पकड़िया सरपंच शुम्मी पासवान ने समझा बुझाकर मसले को सुलझाया। साथ ही भवन निर्माण कार्य पर रोक लगा दिये। ग्रामीण नुरैन अंसारी,यशवन्त तिवारी,नरेश यादव,झुन्ना ठाकुर,पवन कुमार सिंह,विजय राम,महेन्द्र राम,हरेराम महतो,नथू राम आदि लोगो ने आरोप लगाया कि स्कूल के भवन निर्माण मे घटिया समान के विरुध्द के बावजूद ठेकेदार और जेई इरशाद मुस्तफा द्वारा कार्य को कराया जा रहा है। जबतक सही मटेरीयल का प्रयोग नही होगा तबतक हमलोग काम शुरू नही होने देगें । सुचना पर पहुँचे जगदीशपुर थाना के प्रभारी रामगुलाम यादव ने लोगों को शांत कराकर सही काम होने का आश्वासन दिए।।