योग चिकित्सक राधेबल्लम गिरी का प्रोफ़ाइल फ़ोटो

सारण के युवा चिकित्सक का पश्चिम बंगाल के राजभवन में विज़िटिंग योग चिकित्सक के रूप हुयीं नियुक्ति

छपरा : सारण के युवा चिकित्सक को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को राजभवन में विज़िटिंग योग चिकित्सक के रूप में नियुक्त किया हैं।सारण जिले के एकमा प्रखंड अन्तर्ग केसरी मठिया गांव निवासी राधे बल्लम गिरी के 40 वर्षीय पुत्र डॉ अरुण कुमार गिरी एक्यूप्रेशर व एक्यूपंक्चर योग चिकित्सक वर्तमान में पतंजलि योग चिकित्सक दरभंगा में आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में अपनी योगदान दे रहे अरुण गिरी की प्रारंभिक शिक्षा एकमा के परसागढ़ स्थित आरएन सिंह इंटर कॉलेज से मैट्रिक व सिवान जिले के भगवानपुर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद इनका रुझान योग व आयुर्वेद के तरफ हो गया।आयुर्वेद के क्षेत्र में अपनी सेवा व पहचान बनाने के उद्देश्य से पटना के बिहार एक्यूप्रेशर योग कॉलेज से 2012 में इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत की और ग्रामीण क्षेत्रों में योग को बढ़ावा देने के साथ ही जगह जगह योग चिकित्सा व इससे संबंधित जानकारी देने का कार्य कर रहे थे। एक्यूप्रेशर विषय से इन्होंने एमडी व पीएचडी भी कर चुके है।इसके पहले भी इनको नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल एक्यूप्रेशर कॉन्फ्रेंस वर्ष 2018 के अक्टूबर महीने में नेपाल व भारत के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। भारत की ओर से लगभग तीन सौ से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए थे जिसमें बिहार से मात्र 50 एक्यूप्रेशर चिकित्सक गए हुए थे जिनमें इनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी।पश्चिम बंगाल के राजभवन में विजिटिंग एक्यूप्रेशर व एक्यूपंचर चिकित्सक के रूप में राज्यपाल के द्वारा मनोनयन किये जाने से भूषण पर्वत, चंद्रिका पर्वत, राज वल्लभ भारती, डॉ नागेंद्र भारती, जय नारायण भारती, लालबाबू गिरी सहित कई अन्य लोगों ने बधाई दी हैं।