मजदूर की हुयीं हत्या से लोग आक्रोशित
मशरक (सारण) : मशरक प्रखंड क्षेत्र के आरना बाड़ोपुर टोला गांव के शनिवार शाम को जयनाथ राय ४५वर्ष पिता सर्व.महेन्द्र राय कल शाम को मजदूरी करके घर लौटते समय में हत्या का मामला प्रकाश में आया हैं । बताया जा रहा हैं कि मृतक मजदूर घटना के दिन बाजार से सब्जी एवं मिट घर मे देकर अपने पत्नी से बोले कि हम शिवेंद्र राम के यहां से जो पांच हजार रुपए मेरे लड़के का मजदूरी बाकी है, मांग कर आ रहा हूं। लेकिन शिवेंद्र राम का मकान आरना गांव में बस्ती से थोड़ा सूनसान जगह पर है जिससे उनके दरवाजे पर विवाद की घटना की पर किसी का ध्यान नहीं जा पाया। परंतु जब सुर्खी अनलोड कर ट्रेक्टर ड्राइवर बाड़ोपुर की तरफ लौट रहा था कि अचानक ट्रेक्टर के हेड लाइट पर दिखाई दिया कि किसी ब्यक्ति को दो तीन आदमी टांगें सड़क के किनारे से होते-होते किसी सुनसान जगह पर ले जा रहे हैं फिर जैसे ही नजदीक पहुंचा तो वे लोग सड़क किनारे ही ख़ून से लथपथ जयनाथ राय का शव छोड़ कर भाग गए। यह ख़बर आरना बाड़ोपुर टोला के लोगों को ट्रेक्टर चालक ने दी। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फ़ैल गई देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की उमड़ पड़ी । तब तक मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा अपने दल बल के साथ पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया कर शिवेंद्र राम के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि द्वार पर भाड़ी मात्रा में खून के छींटें गीरा पड़ा है। यह देखकर आरोपों को बल मिला और ग्रामीण काफी आक्रोशित हो उठे। स्थिति को देखकर थानाप्रभारी ने शिवेंद्र राम को गिरफ्तार कर थाने पहुंच मामलें की पूछताछ की गईं। वहीं मृत जयनाथ राय की पत्नी बैदेही देवी का रो-रो कर बूरा हाल हो गया है और रात पुत्र विवेक १२ का भी बहुत हृदय बिदारक रुदन से लोगों की आंखों में आंसू निकलते नजर आ रही है ।अभी बाड़ोपुर गांव में घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं ।