इसुआपुर पैक्स अध्यक्षों में पुराने चेहरे पर लोगों ने जताया भरोसा,जीते

इसुआपुर (सारण)-इसुआपुर प्रखण्ड के पैक्स चुनाव के नतीजे लगभग सभी पूर्व अध्यक्षों के पक्ष में ही हुए है । केवल छपियां पैक्स के अध्यक्ष हरिकिशोर राय को हार का सामना करना पड़ा है ।उन्हें मणिकांत प्रसाद यादव ने 112 मतों से पराजित किया है ।वहीं निपनिया पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने अपने निकटतम उम्मीदवार राजेश्वर कुमार को 427 मतों के अंतर से पराजित किया है । लौवां पंचायत के राजेश कुमार राय ने अपने निकटतम उम्मीदवार राजकुमार राय को 343 मतों से पराजित किया । रामपुर अटौली से अनिता देवी अपने निकटतम प्रत्याशी विजय राय को 184 मतों से शिकस्त दी हैं।जयथर पंचायत से लालबाबू राय ने राजेश राय को 70 मतों से हराया है । केरवा पंचायत के जगदीश राय को अंजु देवी के हाथों कड़े मुकाबले में 5 वोटों के अंतर से हार मिली है ।डटरा पुरसौली के संजीव कुमार ने रामविस्वास राय को 180 मतों से पराजित किया है । रामचौरा पंचायत के अनिल सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी विजय कुमार सिंह को 212 मतों के अंतर से हराया । अगौथर सुंदर पंचायत से नन्दकिशोर पांडे ने काशीनाथ पांडे को 154 मतों के अंतर से पराजित किया है । वही इसुआपुर के पूर्ब अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कुशवाहा तथा आतानगर से पूर्व अध्यक्षा उर्मिला देवी निर्बिरोध निर्बाचीत घोषित की गई हैं । वही इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने इसुआपुर प्रखंड के सभी पंचायतों के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को जीत की बधाइयाँ दी।