मजदूर की मौत
#परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सिवान) : थाना क्षेत्र के अकोल्ही गांव में मंगलवार को एक मकान में तख्ताबंदी करने के दौरान गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई।
मृतक मैरवा थाना क्षेत्र के डोमडीह के हातिम हुसैन का पुत्र जैनुल अंसारी है। बताते हैं कि अकोल्ही के रामजी साहनी के घर में मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। छत की ढलाई के लिए डोमडीह का जैनुल अंसारी सेंटिंग कर रहा था। इसी दौरान लकड़ी का सपोर्ट टूट गया और वह नीचे गिर पड़ा।ऊपर से उसके शरीर पर लकड़ी का बल्ला (चेनल) और तख्ता भी गिर पड़ा। वह गंभीररूप से घायल हो गया। उसके सिर में काफी चोट आई।




Recent Comments