दो पक्षों में मारपीट को लेकर एक दूसरे पर दर्ज करायी प्राथमिकी, पिता-पुत्र को भेजा गया जेल

$ धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण): प्रखंड के पोखरेड़ा गाँव में पशु को लेकर हुये मारपीट में चिन्ना माँझी ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है।जिसमें कृष्णा मांझी,मनु कुमार, मिठू माँझी व नैना देवी को आरोपित किया है। पीड़ित का कहना है कि मेरे गाय को उक्त लोगों ने काट कर घायल कर दिया है।विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया है।जिसमें पुलिस ने मनु कुमार व कृष्णा माँझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही दूसरे पक्ष ने ताड़ी बेचने के विवाद को लेकर नैना देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें चिन्ना माँझी, सुगा माँझी, चन्दन माँझी, गिरजा माँझी व कुंदन मांझी को आरोपित किया है। पीड़िता का कहना है कि उक्त लोग मेरे घर के दरवाजे के पास ताड़ी भेज रहे थे। विरोध करने पर मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता-पुत्र को गिफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बाकी के लिये छापेमारी की जा रही है।