मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली पंचायत के शेखपुरा गांव में बुधवार को मछली पकड़ने के दौरान हुएं विवाद में दो पड़ोसी में जमकर मारपीट हो गई जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें एक पक्ष में शेखपुरा गांव निवासी की सुदर्शन मांझी की पत्नी फुलझड़ी कुंवर, पुत्र अनिल कुमार मांझी, पुत्रवधु रीना देवी, अनीष कुमार और दूसरे पक्ष से मोहन मांझी की पत्नी लालमति देवी, पुत्र चंदन कुमार मांझी, आकाश कुमार घायल हो गए। मामले में घायलों ने पोखरे में मछली मारने के दौरान बच्चों के मारपीट को लेकर विवाद हो गया जिसमें बड़ों में भी मारपीट हो गई जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में मौके पर थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। घायलों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई है। मारपीट की घटनाओं में पीएचसी में पहुंचे मुखिया अजीत सिंह ने दोनों घायलों के बीच मध्यस्थता की बात रखी।