मखदुमगंज महादलित बस्ती मे सड़क का शिलान्यास

डोरीगंज (सारण)
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के खलपुरा पंचायत के अन्तर्गत मखदुमगंज महादलित बस्ती लोगो के चेहरे पर खुशियो की मुस्कान एक बार फिर से लौट आई है बुनियादी सुविधाओ के नाम पर वर्षो से बदहाल गड्डेनुमा कीचड़ मे डूबे अदद सड़क जैसी सुविधाओ से महरूम आज बस्ती के लोगो मे सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही सरकार के प्रति पुन: एक बार फिर से आस्था जगी है
सोमवार को विधिवत नारियल फोड़ निर्माण कार्य की शुरूआत जदयू महिला जिलाध्यक्ष कुसुम रानी के द्वारा की गई जिसके पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया कुसुम रानी ने बताया कि उक्त योजना के तहत एन एच 19 से जुड़े इस सड़क का 775 मी0 पीसीसी तथा 1030 मी0 कालीकरण शेरपुर से गंगा नदी होते हुए महादलित बस्ती तक किया जाना है जिसका प्राक्कलन राशि 112.0 लाख स्वीकृत हुआ है इस सड़क के बन जाने से गंगा के तटीय ईलाको से होकर छपरा आने जाने वाले करीब दर्जनो गाँवो के लोग लाभान्वित होगे इससे पूर्व यहाँ की स्थित बेहद नारकीय थी ।




Recent Comments