*देश में जब तक आपसी भाईचारा था तब तक देश में भाजपा की सरकार नहीं थी:मुद्रिका प्रसाद राय*तरैया(सारण)।11.01.2020देश में जब तक आपसी भाईचारा था तब तक देश में भाजपा की सरकार नहीं थी।बीजेपी वाले जानते है जबतक हिन्दू-मुश्लिम को अलग- अलग नहीं किया जायेगा तब तक देश मे हमारा शासन नहीं होगा।उक्त बातें विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने प्रखण्ड मुख्यालय में एनआरसी और सीएए के विरोध में राजद द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में लोगो को संबोधित करते हुए कहा।विधायक ने कहा कि हमारा देश धर्म-निरपेक्ष देश है।हम हिन्दू-मुश्लिम-सिक्ख-इसाई एक साथ रहने में विश्वाश करते है।भाजपा अभी 10 सालों से ही देश पर शासन कर रही है अगर और अधिक दिन देश मे भाजपा रह गयी तो देश खंडित हो जायेगा।आपसी प्रेम- भाईचारा समाप्त हो जायेगा।इसलिए आपलोग जागरूक हो जाये।राजद कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल प्रखण्ड अध्यक्ष वीरबहादुर राय की अध्यक्षता में बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें एनआरसी और सीएए को वापस लेने की मांग की गयी थी।उक्त मौके पर पूर्व जिला पार्षद डॉ. अब्दुल्लाह खान,मो.फकरुदीन,भोला खान,डॉ. कादरी,पूर्व प्रमुख हरिशंकर सिंह,रविन्द्र राय, भिखारी राय,मनोज राय सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments