मकान के बाहर खड़ी वैगनआर गाड़ी की चोरी
परवेज अखतर/सिवान;
दरौंदा. थाना क्षेत्र के मछौता गांव में सोमवार को मकान के सामने खड़ी एक वैगनआर गाड़ी की चोरी कर ली गई. घटना के संबंध में गाड़ी मालिक ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है आवेदक शत्रुघन यादव ने कहा है कि मैंने अपना वैगनआर गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल 3 सी एजी 3435 है. जो दरवाजे के सामने खड़ा किया था रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनकी वैगनआर गाड़ी की चोरी कर ली. प्राप्त आवेदन पर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.




Recent Comments