मांझी(सारण)। अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से गुरुवार को एक गरीब घड़ी मिस्त्री की पत्नी का दाह संस्कार मांझी घाट पर सम्पन्न हुआ। इससे पहले बुधवार को मांझी गोंडापर गांव निवासी बहारन साह की पत्नी श्यामा देवी का इलाज के दौरान निधन हो गया। दो वर्ष पहले पुत्र और फिर पत्नी के असमय निधन से टूट चुके बहारन साह ने दाह संस्कार आदि के खर्च में सहयोग के लिए उन्होंने अनुभव जिंदगी का नामक स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप से आग्रह किया। आग्रह के पश्चात ग्रुप संचालक मनोज कुमार सिंह ने सदस्यों से प्राप्त आठ हजार रुपये की राशि बहारन साह को सुपुर्द किया। मौके पर कृष्णा सिंह पहलवान तथा मनोज प्रसाद।सरपंच। आदि मौजूद थे।