तीन को चलेगी सहरसा-लुधियाना विशेष ट्रेन
दैनिक खोज खबर/सिवान। रेल प्रशासन द्वारा त्योहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04697 सहरसा-लुधियाना अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचालन सहरसा से तीन नवंबर को एक फेरे के लिए किया गया है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 04697 सहरसा-लुधियाना अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी तीन नवंबर को सहरसा से 10.00 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान से 18.57 बजे, गोरखपुर, गोंडा, दूसरे दिन सीतापुर, बरेली , मुरादाबाद, सहारनपुर तथा यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंदजे, ढंडारी कलां छूटकर लुधियाना पहुंचेगी।




Recent Comments