
मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के लिए की गयी जलभरी।
रामजानकी मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा।
पानापुर(सारण)प्रखंड के रामपुररुद्र गांव स्थित प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के लिए गुरुवार को जलभरी की गयी।कलशयात्रा में शामिल होने के लिए रंग बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालु सुबह में ही मंदिर प्रांगण में एकत्रित हो गए थे।पूजा स्थल से श्रद्धालु माथे पर कलश एवं विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां लेकर गंडक नदी के किनारे पहुँचे एवं जलभरी की।वही रामजानकी सहित अन्य मूर्तियों को गंडक नदी के जल में स्नान कराया गया।बाद में आचार्य पंडित अखिलेश शर्मा द्वारा उद्घोषित वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राणप्रतिष्ठा की गयी ।इस दौरान भक्तिमय जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया था।मालूम हो कि इसी वर्ष नौ फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने इस मंदिर के चार दर्जन कीमती मूर्तियों की चोरी कर ली थी।मंदिर के व्यवस्थापक पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिंह उर्फ शंभु सिंह ने बताया कि चोरी गयी मूर्तियों के स्थान पर आज पुनः प्राणप्रतिष्ठा की गयी।




Recent Comments