सिवान : पकड़ी ने डीबी को हराया
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
हसनपुरा : प्रखंड के हरपुर कोटवा स्थित खेल के मैदान में चल रहे स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर मैच गुरुवार को पकड़ी बनाम डीबी के बीच खेला गया. इसके पूर्व दिवंगत सिंह की पत्नी व पूर्व एचएम नीलिमा देवी ने विधिवत फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया. निर्धारित 16 ओवरों के मैच में टॉस पकड़ी की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाया. जवाब में उतरी डीबी की टीम ने मात्र 35 रन पर आँल आउट हो गयी. मैन आँफ द मैच अरविंद कुमार को दिया गया. कमेंट्री रोशन ठाकुर, स्कोरर मिथिलेश, एंपायर रवि कुमार व अनुपम सिंह थे. मौके पर गुड्डु सिंह, विनय सिंह, विवेक कुमार सिंह, सरपंच विनोद कुमार सिंह,पवन कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, सत्यनारायण राम, सुनिल सिंह, अरुण सिंह आदि उपस्थित थे.




Recent Comments