
स्वर्गीय विश्वनाथ प्रसाद शिक्षक का मनी पुण्यतिथि
मशरक (सारण) बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई मशरक के द्वारा स्वर्गीय बिस्वनाथ प्रसाद शिक्षक के प्रथम पुण्यतिथि ग्राम बहरौली में उनके घर पर मनाई गई।जिसमें संघ के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिस्वनाथ बाबू बहुत योग शिक्षक थे उनका योगदान भुलाया नही जा सकता मौके पर प्रखंड सचिव अरबिंद सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बिस्वनाथ बाबू विचारवान शिक्षक थे उनकी अस्मिर्ति भुलाया नही जा सकता।साथ मे वरीय उपाध्यक्ष प्रहलाद माझी , ग्यानचंद यादव मीडिया सह प्रवक्ता ,पुरुषोत्तम कुमार उपाध्यक्ष, प्रभात त्रिपाठी संयोजक,सरोज कुमार,छठ्ठु तिवारी,विनोद चौधुर आदि ने अपना विचार रखते हुए नम आखो से पुष्पांजलि अर्पित किए। साथ मे स्वर्गीय शिक्षक के पुत्र ओमप्रकाश , कुमार सुनील कुमार ,संजय कुमार कुशवाहा परिवार ने स्वर्गीय बिस्वनाथ बाबू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किये।और बोलें कि एक साल पूर्व में अपराधियों ने स्कूल जाने के क्रम में खुलेआम रोड पर गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी आज उस दुःख की घडी को याद आने पर आंसू छलक आती है ।




Recent Comments