
दिघवारा(सारण)।दरियापुर प्रखण्ड क्षेत्र के टरवां मंगरपाल गांव निवासी अमरनाथ गुप्ता को गिल्टी का ऑपरेशन कराने के लिए स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से पीड़ित को बीस हजार रुपए का सहायता राशि दिया गया.सहायता राशि समाजसेवी रंधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के समक्ष पिड़ित के हाथ में दिया गया.जानकारी के अनुसार अमरनाथ गुप्ता पिछले कई महीनों से अपने बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था इसी दौरान गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने समाजसेवी रंधीर कुमार सिंह को इसकी जानकारी दिया जिसके उपरांत रंधीर सिंह ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी से बात कर सहायता राशि दिलवाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के कार्य को सराहना करते हुए बताया कि स्थानीय सांसद पुरे प्रदेश में सारण जिलावासियों को स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में मॉडल जिला स्थापित करने में हर वक्त प्रयास कर रहे हैं जो काफी सराहनीय है.वहि ग्रामीणों ने भी सांसद राजीव प्रताप रूडी को जनता के हित में कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया है.इस मौके पर केदार गुप्ता,प्रमोद कुमार सिंह, सुधीर साह,जय प्रकाश शर्मा, रूस्तम अली आदि उपस्थित थे।




Recent Comments