अमनौर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 104 अमनौर-भेल्दी मुख्य मार्ग अमनौर अगुआन के पास बाइक की ठोकर लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृतक महिलारधुनाथ शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी बतायी गयी है.  घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात मृतक महिला अपनी बेटी दीपमाला कुमारी के साथ शौच कर सड़क पार कर रही थी कि अमनौर की तरफ से भेल्दी की तरफ जा रही बाईक की ठोकर लगने से दोनो बुरी तरह घायल हो गई जिसका उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सको ने कृष्णा देवी को नाजुक स्थिति बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां पीएमसीएच के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना को लेकर स्थानीय लोगों मे इसको लेकर आक्रोशित थे. वहीं सुचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. मौके पर अमनौर सीओ सुशील कुमार मुखिया पति विजय कुमार विधार्थी सहित कई लोग पहुंच मृतक के परिजनों से मिलकर ढाढस दिलाया .जबकि मढौरा एसडीएम के निर्देश पर अमनौर बीडीओ द्वारा मुख्यमंत्री परिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये की  सहयोगराशि मृतक के परिजनों को सौपा गया. इधर अमनौर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया.