
पटना। पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के मामले को समर्थन देने के लिए अपने 90 वर्षीय माताजी और दो चिकित्सक पुत्रियों के साथ मंगलवार को एक दिवसीय उपवास पर बैठे भाजपा नेता डॉ विनय कुमार सिंह बिहारी भैया। उन्होंने बताया कि आनंद मोहन के मामले को लेकर हर न्याय पसंद आदमी को उनके समर्थन में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण के कारण 14 वर्ष की सजा काटने के बाद आनंद मोहन की रिहाई में हो रही देरी कहीं ना कहीं उनके समर्थकों और उनके चाहने वाले के मन में पीड़ा पैदा कर रही है देश के संविधान और न्याय व्यवस्था में आस्था रखने वाले लोगों को बिहार सरकार से आशा है कि पूर्व सांसद आनंद मोहन की अविलंब रिहाई हो।




Recent Comments