पानापुर (सारण)रविवार को थानाक्षेत्र के भोरहाॅ पाण्डेय टोला मठिया के प्रांगण में एमएलसी सच्चिदानन्द राय के अनुमंडल प्रतिनिधि नन्दकिशोर पाण्डेय ने पंचायत प्रतिनिधियों के बीच मास्क और साबून का वितरण किया।श्री पाण्डेय ने भोरहाॅ, महम्मदपुर तथा कोन्ध पंचायत के करीब चार दर्जन वार्ड सदस्यों, पंचायत समिति सदस्य तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं को मास्क और साबून दिया।जिसमें सोसल डिसटेन्स का पुरा पुरा ख्याल रखा गया।एमएलसी प्रतिनिधि नन्दकिशोर पाण्डेय ने बताया कि विधान परिषद् श्री सच्चिदानंद राय द्वारा यह निर्देश प्राप्त हुआ है कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों, तथा आँगनबाड़ी सेविका तथा सहायिका को मास्क एवं साबून का वितरण करना है।मौके पर एमएलसी प्रखण्ड प्रतिनिधि महेश सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, सुरेन्द्र कुमार पंडित,रामज्ञास चौरसिया,रविन्द्र सिंह, वार्ड सदस्य बीरेन्द्र साह,शिवजी राय,अंबिका राय,निर्मला देवी तथा
दीपक साह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।