
नगरा।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर नगरा से बुधवार को 45 प्लस के लोगों के लिए एक टीका एक्सप्रेस को नगरा सीओ मोहित सिन्हा,चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर महेंद्र मोहन,पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक ओमप्रकाश व डॉ मोहम्मद रिजवान अहमद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कोविड-19 संक्रमण से उबरने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प है।कोरोना जैसी महामारी से स्थायी रूप से मुक्त होने के लिए प्रखंड क्षेत्र में लगातार कोरोना जांच एवं टीकाकरण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. उन्होंने बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को कोरोना जांच,टीकाकरण कराने का काम करेगी।इस अवसर पर पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी व पदाधिकारी मौजूद थे।




Recent Comments