भोजपुरी में अश्लीलता के विरुद्ध जारी रहेगी मेरी लड़ाई : सुधीर
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
फ़िल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव द्वारा मेरे ऊपर जो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है वो और उसमें जो आरोप मुझपर लगाए गए हैं वो पुरी तरह बेबुनियाद व बकवास हैं। मैंने भोजपुरी में बढ़ती अश्लीलता के विरुद्ध आवाज उठाया था जिस कारण मुझपर यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

सुधीर सिंह (तस्वीर फ़ेसबुक से ली गयी है)
यह बातें महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह ने कही। सुधीर सिंह ने कहा कि मैं कानून व न्यायपालिका का पुरा सम्मान करता हूँ मगर ऐसे फर्जी आरोपों से मैं डरनेवाला नही हूँ।
भोजपुरी में बढ़ रही अश्लीलता के विरुद्ध मेरी लड़ाई जारी रहेगी।
आपको बता दे कि सुधीर सिंह पर भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने समेत कई आरोप लगाते हुए आज प्राथमिकी दर्ज कराया है।




Recent Comments