बारिश के बाद खुद ही डूबता उतरता है छपरा शहर, विकास की बानगी देखिये इन तस्वीरों में
विनीत कुमार, छपरा
गुरुवार की संध्या छपरा शहर में हुई बारिश के बाद शहर पानी पानी हो गया। संध्या करीब 6 बजे हुई बारिश ने छपरा नगर निगम के व्यवस्था की पोल खोल दी साथ ही शहर का ड्रेनेज सिस्टम कैसा है, इसकी भी बानगी इस बरसात में दिख गयी।

हाल सदर अस्पताल का
सदर अस्पताल में जलजमाव

शहर के सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव से उपचार कराने आये मरीजो व उनके परिजनों को काफी परेशानी हुई। अस्पताल परिसर में तो जलजमाव शुक्रवार तक था। अस्पताल में उपचार कराने आये एक युवती ने कहा कि देख लीजिये, यही सदर अस्पताल की व्यवस्था है। यहाँ लोग उपचार कराने आते है या बीमार पड़ने। इसका भगवान ही मालिक है।

डीएम आवास का हाल
डीएम आवास के सामने जलजमाव
——
पुरे शहर की व्यवस्था को दुरुस्त रखनेवाले डीएम एसपी के आवास के सामने जलजमाव देखकर आमलोगों ने कहा कि जब साहब लोगो का यह हाल है तो फिर आमजनता का तो भगवान ही मालिक है।
डीएम आवास के सामने जलजमाव के कारण लोगो को आनेजाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

समाहरणालय पथ का हाल
समाहरणालय पथ भी हुआ जलमग्न
—-
छपरा शहर के ह्र्दयस्थल म्युनिसिपल चौक को थाना चौक से जोड़नेवाले समाहरणालय पथ पर जलजमाव से लोगो को खासी परेशानी हुई। जलजमाव के बीच लोग गुजरने को विवश हुवे।

इसके अतिरिक्त शहर के भगवान बाजार थाना रोड, गुदरी बाजार, काशी बाजार, स्टेशन रोड योगिनियां कोठी आदि जगहों पर भी जलजमाव था व आमलोग नाले व बरसात के पानी को पारकर आ जा रहे थे।
इस बारिश ने छपरा शहर के विकास के साथ साथ पुरी व्यवस्था को पानी पानी कर दिया।