
जख्मी को उपचार के लिए ले जाती पुलिस
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत, महिला सवार जख्मी
मढौरा. गौरा ओपी क्षेत्र के एस.एच.90 पर गौरा मेला के पास एक अज्ञात वाहन धक्के से बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही गई. जबकि बाइक सवार महिला व उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गयीं.बताया जा रहा हैं कि घायल अवस्था मे सड़क के बीचों बीच पड़ी महिला तपडती रही, लेकिन उसको मदद नहीं मिल पायीं.घटना की जानकारी के बाद गौरा ओपी की पुलिस ने मौका पर पहुंच दोनों को सदर अस्पताल भेजा.जहां पर डॉक्टर ने बाइक चालक दिनेश ओझा को मृत घोषित कर दिया.घटना के संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह करीब पांच बजे के आसपास की बतायी जाती है. मृतक की पहचान इसुआपुर क्षेत्र के कुमहैला नवासी दिनेश ओझा एव जख्मी उनकी पत्नी इंदु देवी बतायी जाती है. घटना के बारे में गौरा ओपी प्रभारी अरविन्द यादव ने बताया कि तकरीबन पांच बजे सुबह में उन्हें सड़क सड़क दुर्घटना की सूचना मिली जिसके बाद वो दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और दोनों पति -पत्नी को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदु देवी अपनी पुत्री से मिलकर कलकत्ता से सियालदह-बलिया ट्रेन से चार बजे अहले सुबह छपरा उतरी थी.जहां से लाने के लिये उनके पति दिनेश शर्मा छपरा पहुँचे थे. जब वह उन्हें अपनी बाइक एचएफ दिकल्स से अपने घर लौट रहे थे.तभी किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी.




Recent Comments