दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सोनहो टोल टैक्स के समीप मंगलवार को एक फीयट कार से पुलिस ने 240 लीटर बीयर के साथ दो धंधेबाजों को जहां गिरफ्तार कर लिया वहीं कोरेया मकसूदपुर गांव मेेें पुलिस ने छापेमारी कर 70 लीटर देसी शराब के साथ चार कारोबारियों के धर-दबोचा।पकड़े गए धंधेबाजों मेें सोनपुर थाने के सेमरा गांव के धीरज कुमार रिविलगंज थाने के इनई गांव के मनीष कुमार, भेल्दी थाने के कोरेया मकसूदपुर गांव के धर्मनाथ महतो के पुत्र सुरेश महतो, संजय महतो, मुकेश महतो व लक्ष्मण भगत के पुत्र अवधेश कुमार शामिल हैैं।
भेल्दी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कार से एक शराब की खेप एनएच 722 के रास्ते मुजफ्फरपुर की ओर जा रही है।सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस ने पीछा करते हुए छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर स्थित सोनहो टोल टैक्स के समीप कार को रोक कर तलाशी शुरू की तो करीब दस कार्टन बीयर बरामद किए गए।इस मामले में कार में सवार दो धंधेबाज धीरज व मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं दूसरी ओर कोरेया मकसूदपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 70 लीटर देसी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने सभी गिरफ्तार लोगों से पुछताछ करने के बाद मंडल कारा छपरा भेज दिया।




Recent Comments