तरैया।

रेफरल अस्पताल तरैया में गुरुवार को कोलकता,कानपुर,नेपाल,एवं हरियाणा से आये 09 प्रवासी मजदूरों का थर्मल जाँच शुरू कर दी गयी है।32 दिनों में नियंत्रण कक्ष में अब तक 479 शिकायत दर्ज कराया गया है।जिसका मेडिकल टीम द्वारा भ्रमण कर सभी का अवलोकन किया जा रहा है।मेडिकल भ्रमण टीम के चिकित्सक डॉ.अमरजीत सिंह,निरंजन कुमार एवं मो.रहिमुल्लाह ने बताया कि अबतक किसी मे भी कोई कोरोना का लक्षण नही है।