
भेल्दी। कोरोना और बाढ़ से त्रस्त ग्रामीणों की हिम्मत अब टूट रही है.ग्रामीणों को सबसे अधिक चिंता अपने पशुओं की होने लगी है. इसको लेकर भेल्दी पंचायत के मुखिया पुत्र सह समाजसेवी राहुल कुमार सिंह द्वारा अपने भेल्दी पंचायत के लगनपुरा गांव में 35 बाढ़ पीड़ित पशुपालकों के बीच 25 किलो कपिला पशु आहार का वितरण किया.इस दौरान उन्होंने कहां की प्रसाशन से लेकर सभी जनता के लिए कुछ कर रहे हैं लेकिन किसी को पशुओं की चिंता नहीं है.उन्होंने यह भी बताया की लगातार अपने पंचायत में आटा,चालक,दाल,चूरा, मीठा,मास्क,साबुन व अन्य सामग्री का वितरण किया गया है।इसे लगातार जारी रखा जाएगा.इस मौके पर पंकज सिंह,रवि कुमार,विश्वजीत दुबे,धर्मेंद्र सिंह,उज्जवल पांडेय,बिट्टू कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments