परसा(सारण)-नागरिकता संशोधन कानून पारित होने को लेकर पूरे देश में ब्यापक रूप से राजनीतिक पार्टी द्वारा बिरोध की सिलसिला जारी है।वही छपरा जिला के परसा प्रखंड में बजरंग दल द्वारा एनआरसी सीएए और कैब के समर्थन में पद यात्रा निकाली गई।पद यात्रा में शामिल बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जिंदाबाद का नारे लगाये गए।पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा के पूर्व नप अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जो बिल पारित किया गया है।वह देश के नागरिकों के लिए सराहनीय पहल है।इस कानून से किसी भी समुदाय को कोई परेशानी नही है।देश मे कुछ राजनीति पार्टी द्वारा मुस्लिम भाइयों को दिग्भ्रमित कर देश को जलाने का प्रयास किया जा रहा है।राजीनतिक करने वाले के भरम में नही आने का अपील किया।पद यात्रा स्वराज आश्रम से निकली गई पद यात्रा परसा बाजार हाई स्कूल चौक दरोगा राय चौक पोझी चौक आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर सरकार के निर्णय की समर्थन करने का संदेश दिया गया।पद यात्रा में प्रभु कुँअर अमित कुमार विकास कुमार चंदन सिंह शैलेश गुप्ता बिपिन भरद्वाज रवि कुमार तूफान कुमार सिंह चुन्नू सिंह भूलन सिंह संजय शुक्ला मुन्ना सिंह रौशन कुमार सिंह आदि शामिल थे।