तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में पावर सब स्टेशन निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे अतिक्रमित जमीन को रविवार को पुलिस ने अतिक्रमणमुक्त कराया.जानकारी के अनुसार छपिया में नये पावर सब स्टेशन की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य में प्रारम्भ हुआ लेकिन स्वीकृत जमीन पर पूर्व से अतिक्रमण किया गया।तरैया थाना पुलिस व जिले से आये महिला व पुरुष बलों के सहयोग से जेसीबी से घर व दलान तोड़ा गया।मौके पर तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार व इसुआपुर सीओ दलबल के साथ उपस्थित थे।उक्त जमीन अतिक्रमण -मुक्त होने के बाद अब पीएसएस के निर्माण कार्य मे तेजी आयेगी।