
पानापुर (सारण)बीज वितरण में कुव्यवस्था एवं अनुदानित दर से ज्यादा राशि वसुल किए जाने को लेकर प्रखंड के किसानों ने मंगलवार को ई किसान भवन के सामने प्रदर्शन किया ।बाढ़ की विभीषिका झेल चुके किसानो की माली हालत खराब है जिससे वे अनुदानित मूल्य के बीज पर निर्भर है ।स्थानीय स्तर पर कृषि कार्यालय के पदाधिकारियों, कर्मियो एवं बीज विक्रेताओं की मनमानी के कारण उन्हें बीज नही मिल पा रहा है वही जिन्हें मिल रहा है उन्हें भी अनुदानित दर से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है ।प्रखंड के सैकड़ो किसान बीज के लिए आवेदन करके कृषि कार्यालय का चक्कर काट रहे है लेकिन उन्हें बीज नही मिल पा रहा है ।जानकारी के अनुसार प्रखंड में सभी तरह के बीज वितरण को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा मेसर्स मुन्ना लाल गुप्ता खाद बीज भंडार मढ़ौरा एवं कांति ब्रदर्स पानापुर को अधिकृत किया गया है लेकिन दोनों विक्रेता मनमाने ढंग से बीज का वितरण कर रहे है ।मंगलवार को प्रखंड के सैकड़ो किसान बीज लेने के लिए किसान भवन पर आए हुए थे जिसमें कुछ किसानो को बीज दिया गया जिसके बाद बीज खत्म हो गया ।जिन किसानों को बीज दिया गया उनसे 730 रुपये के बदले 860 रुपया वसूल किया जा रहा था जिसको लेकर किसान आक्रोशित हो गए एवं जमकर हंगामा शुरु कर दिया।हंगामा कर रहे किसानों का आरोप था कि यहां का पूरा सिस्टम बिचौलियो व दलालो के चंगुल में फंस गया है।चना व मसूर का बीज आज तक वितरण नही किया जा सका है ।गेहूं वितरण में व्यापक पैमाने पर धांधली की जा रही है लेकिन स्थानीय पदाधिकारी मौन धारण किए हुए है।




Recent Comments