भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है – मनोज
परवेज़ अख्तर/सीवान :
जिले के रघुनाथपुर |विधानसभा के हथौड़ा पंचायत में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत लोगो को सदस्यता ग्रहण कराया गया| भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने आज रघुनाथपुर विधानसभा के हथोड़ा पंचायत के श्री कटई हनुमंत नगर में आज सदस्यता अभियान चलाया जिसमें भारी संख्या में दलित पिछड़ों आदि को भाजपा का सदस्य बनाया गया| इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास में विश्वास रखती है विकास में कोई भेदभाव जात पात में कोई भेदभाव भाजपा नहीं करती और जब तक विकास की रोशनी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के पास नहीं पहुंच जाता तब तक समाज का समग्र विकास नहीं हो सकता| इस अवसर पर हथोड़ा पंचायत के मुखिया विजय चौधरी ने कहा कि आज देश में भाजपा की सख्त जरूरत है यदि भाजपा कमजोर होगी तो देश कमजोर हो जाएगा| इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष विंध्याचल पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे




Recent Comments