जालसाज बैंक मैनेजर पर प्राथमिकी भेजा गया जेल
परवेज़ अख्तर/सीवान :
जिले के जामो थाना क्षेत्र के डुमरी बाजार पर चलने वाला पैक्स बैंक जालसाजो के चक्कर में बंद हो चूका है। इस संदर्भ में वरवा डूमरी निवासी अकबर अली ने नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी बैंक मैनेजर उमेश कुमार प्रसाद पर करोडो की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए जामो थाना मे प्राथमिकी संख्या 114/19 दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया गया है की बैंक मैनेजर डेढ़ माह से बैंक मे ताला लगाकर गायब हो गये है। 6 जुलाई के संध्या बैंक मैनेजर पैक्स अध्यक्ष अंबीका सिंह के दरवाजे पर आये थे इसकी सुचना प्राप्त होते ही कई ग्राहक वहाँ पहुँच कर अपने पैसे की मांग करने लगे लेकिन वो ग्राहको को भरमाने लगे जिससे क्षूब्ध लोगों ने जामो थाना को सुचित कर मैनेजर को पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।




Recent Comments