भाजपा मांझी मध्य मंडल ने संगठन पर्व कार्यशाला का किया आयोजन

मांझी(सारण) : भाजपा मांझी मध्य मंडल के तत्वावधान में मनोज कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यता अभियान व संगठन के चुनाव पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। चर्चा में भाग लेते हुए वक्ताओं ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन के आधार हैं। जब भी पार्टी को जरूरत पड़ी है भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम का संचालन बबलु शर्मा ने किया। कार्यशाला में सभी शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, कार्य-समिति के सदस्य समेत चुनाव प्रभारी वीरेंद्र पाण्डेय, राणा प्रताप सिंह डब्लु, शिवाजी सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विजय सिंह, सुधांशु दुबे, धर्मेन्द्र समाज, आशीष मिश्रा, अनिल राम, अरुण सिंह, सूर्य प्रकाश तिवारी, निर्मल पाण्डेय, मनोज सिंह, स्वामीनाथ शर्मा, महमूद आलम, मीर जावेद, मार्कडेय ओझा, मनन बाबा आदि शामिल हुए।